1783- इटली के कालाब्रिया में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गई।
1870- फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900- ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
1922- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में भड़की हुई भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
1961- ब्रिटिश समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1971- अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर 5 फरवरी को उतरे।
1996- पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
2007- भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
2010- भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
2016- 5 फरवरी वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया।