1534 : सिख गुरू राम दास जी का जन्म।
1774 : राबर्ट क्लाइव का इंग्लैंड में निधन। कहा जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी।
1833: समाज सुधारक और होम्योपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म।
1834: भारतीय मजदूरों को लेकर एटलस नाम का जहाज मॉरिशस पहुंचा। इस दिन को मॉरिशस में अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने को सहमति दी गई।
1936 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।
1949 : हालैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके।
1950 : लेखक जार्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन।
1951: मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब 6 हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे थे. इसके अलावा बड़ी संख्या में सैनिक मिस्र पहुंचने के रास्ते में थे।
1976: जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1963 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दिन्ह डीम की बागियों ने तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी।
1965 : शाहरूख खान का जन्मदिन।
1986: बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को 17 माह बाद रिहा किया गया।
1988: इसराइल में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका था और दो प्रमुख पार्टियों में सिर्फ एक सीट का अंतर था।