1522- समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था।
1776- ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से हजारों से अधिक लोगों की मौत।
1848- अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन।
1869- पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
1885- यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण में पूरा हुआ।
1905- अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत में हुई।
1914- फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ।
1923- एक इतालवी अधिकारी की हत्या के बदले की कार्यबाई में इतालवी नौसेना ने केर्किरा पर अधिकार कर लिया। राष्ट्रसंघ के विरोध करने पर वह 29 सितंबर को उससे अलग हो गया।
1924- इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
1937- इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू।
1939- दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1948- जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952- कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई।
1952- अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ।
1965- भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
1968- अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1986- इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लोग मारे गए।
1988- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।