1046 - नासिर खुसरो ने अपने 6 साल लंबे मध्यपूर्व सफ़र का आरंभ किया जिसके उपरांत उन्होंने आज भी फ़ारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिनी जाने वाली “सफ़रनामा” लिखी।
1699- महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।
1793- ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा किया।
1851- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना।
1904- निकोला टेस्ला ने बॉल तड़ित की व्याख्या की।
1918- सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।
1931- महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।
1949- भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।
1962- कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।
1968- मार्टिन लूथर किंग की हत्या।
1974- हुए योम किप्पुर युद्ध में इसरायल स्वेज नहर की पश्चिमी सीमा से पीछे हटा।
1982- “वेनेरा 14” नामक रूसी उपग्रह बुध की कक्षा में पहुँचा।
1990- सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।
1997- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई।
1999- अभिनेता संजय दत्त के पिता और फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हजार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा आरम्भ की।
2001- मक्का मदीना में हुए ईद के दौरान भगदड़ में लगभग 40 यात्री मरे।
2002- राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।