1456- गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।
1600- ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690- जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
1814- ब्रिटिश कर्मियों ने आज ही के दिन व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
1891- थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।
1914- प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954- आज ही के दिन गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
1969- वी वी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974- फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991- यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1993- आज ही के दिन पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।