1456- जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापाखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।
1821- मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839- ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1914- जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1922- स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह हुआ।
1922- तुर्की ने एफ्योन में ग्रीक ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले आरंभ कीए।
1939 तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947- युनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने त्यागपत्र दे दिया।
1947- वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1976- चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979- ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1990- इराक के सरकारी टेलीविजन पर सद्दाम हुसैन के पश्चिम बंदियों के साथ दिखाए जाने के कारण काफी बवाल हुआ।
1990- पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
1990- आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।