1320- नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया।
1627- फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ।
1639- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
1698- रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।
1762- एन। फ्रेंकलिन अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।
1848- अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से पहला हवाई हमला किया।
1851- ऑस्ट्रेलिया में सोने के क्षेत्रों की खोज हुई।
1894- नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा की गई थी।
1894- जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1914- ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1918- भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1921- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।