1774- अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंडिया रॉबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1834- एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था जिसे वहां प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1835- अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमिनोल युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1841- अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
1852- फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1914- रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
1950- जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1951- मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
1984- अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफील्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
1986- बारात में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैक्सन को रिहा कराया गया।
1999- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा रॉकेट से हमला।
2000- पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फॉर्मूले पर सहमति।
2001- अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला। श्रीपाद येसो नाइक ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।
2002- मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2004- चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005- ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2007- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008- केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।