1863 - मैसूर साम्राज्य के तेईसवें महाराजा चामराजेंद्र वाडियार X का जन्म 22 फरवरी 1863 को हुआ था ।
1892 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी इंदुलाल याग्निक का जन्म 22 फरवरी 1892 को हुआ था।
1964 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक, सूरज बड़जात्या का जन्म 22 फरवरी 1964 को हुआ था।
1982 - भारतीय फ़िल्म और रंगमंच अभिनेत्री शिल्पा शुक्ला का जन्म 22 फरवरी 1982 को हुआ था।
1987 - भारतीय फिल्म अभिनेता, टेलीविजन व्यक्तित्व और नर्तक गुरमीत चौधरी का जन्म 22 फरवरी 1987 को हुआ था।
1854 - कोवासजी नानाभाई डावर ने "द बॉम्बे स्पिनिंग मिल्स" नाम से पहली कॉटन मिल 22 फरवरी 1854 को शुरू की थी।
1944 - मोहनदास गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की मृत्यु 22 फरवरी 1944 को हुई थी। जबकि कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल, 1869 को पोरबंदर के एक समृद्ध व्यापारी गोकुलदास मखरजी के घर हुआ था।
1958 - भारतीय राजनेता और विद्वान अबुल कलाम आज़ाद का निधन 22 फरवरी 1958 को हुआ था।
1997 - हिन्दी सिनेमा की अभिनेत्री उर्मिला भट्ट का निधन 22 फरवरी 1997 को हुआ था।
1991 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी।
1999 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती को कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र का प्रमुख नियुक्त किया गया।
2000 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार फोटो पहचान पत्र को किसी व्यक्ति की पहचान के लिए जरूरी बनाया गया।
2005 : ईरान में ज़बर्दस्त भूकम्प, 400 से ज्यादा लोगों की मौत।
2011 : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।