1519: पनामा शहर बनाया गया।
1772 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1854 : ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलाई। हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
1872 : लेखक और साहित्यकार श्री अरबिंदो का जन्म हुआ।
1947 : भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली।
1947 : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1947 : रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।
1950 : भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गए।
1971 : बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 : पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
1975 : बांग्लादेश में सैनिक क्रांति।
1982 : राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1990 : जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1907 : इंडियन बैंक-स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
2004 : लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत।