1096- पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
1290- इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1346- लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1543- इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
1673- नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर हस्ताक्षर हुए।
1674- शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
1690- विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
1801- अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1812- जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।
1823- भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
1862- अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
1879- बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी।