1814- प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
1857- दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
1951- राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1955- इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1960- पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार उपलब्ध कराई गई।
1965- बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई।
1985- इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
1988- फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1985- ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में 52 लोग मारे गए।
1995- अमेरिका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
1998- यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
1998- भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
2000- जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
2001- संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
2002- बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2005- बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
2007- इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
2008- दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2010- भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
2010- ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमेरून के नेतृत्व में बनने वाली नई गठबंधन सरकार लिबरल डेमोक्रेट नेता निक क्लेग उप प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे।
2011- भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।