राजधानी दिल्ली के कैंट इलाके से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार नियंत्रण खोने से भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों को घायल हो गए। घायलों उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना बीती रात करीब 2 बजकर 50 मिनट की है। मामले की जानकारी मिलते ही जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि कार के परखच्चे उड़े हुए थे। कार में सवार 5 लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। इनमें से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान विनोद कुमार और कृष्ण सोलंकी के रूप में की गई है।
अधिकारी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मर्सडीज कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी जिसकी वजह से कार अपना नियंत्रण खो बैठी और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। कार में सवार लोग फरीदाबाद के एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर पालन की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक घटना घटी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से घटना में शामिल ट्रक की तलाश कर रही है।