यूपी में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में सेनीटाइजेशन व साफ-सफाई बड़ा हथियार बनी है। यह अभियान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में कारगर साबित हुआ है। प्रत्येक शनिवार व रविवार को चलाए जा रहे विशेष सेनीटाइजेशन अभियान के जरिए अब तक सभी 18 मंडलों के 12016 वार्डों में सेनीटाइजेशन का काम कराया जा चुका है। 26 हजार से अधिक कंटेनमेंट जोन में कई बार विशेष सफाई व सेनीटाइजेशन का अभियान चलाया जा चुका है। इनमें एक लाख 87 हजार से अधिक परिवार निवास करते हैं। इस अभियान से गांव में भी संक्रमण की रफ्तार घीमी हई है। गांव में 60 हजार से अधिक निगरानी समितियां कोरोना की रफ्तार कम करने में अहम रोल अदा कर रही हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंशिक कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक शनिवार व रविवार को प्रदेश भर में विशेष सेनीटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रदेश के 17 नगर निगमों के 1355 वार्ड और 651 नगर निकायों के 12016 वार्डों में सेनीटाइजेशन ( CoronaVirus Sanitization ) का काम किया जा चुका है। खासकर प्रदेश के 26913 कंटेनमेंट जोन में माउंटेड स्प्रे मशीनों सेनीटाइजेशन का काम किया गया।
इसी वजह से यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से घट रही है। बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 8737 केस ही सामने आए हैं। यूपी में कोरोना के एक्टिव केस कम होकर करीब एक लाख 36 हजार ही रह गए हैं जबकि कोरोना टेस्ट की रफ्तार सरकार ने बढ़ा दी है। यूपी में एक दिन में दो लाख 79 हजार से अधिक टेस्ट रोजाना किए जा रहे है। इसके अलावा अभियान में स्मॉगगन व हैंडहेल्ड मशीनों से एंटी लार्वा का छिड़काव व सेनीटाइजेशन का काम किया गया।