दुनिया भर में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, इसके तीसरी लहर की चेतावनी भी जारी हो गई है। इसके साथ ही कोविड-19 लगातार तेजी से अपना रूप बदल रहा है। ऐसे में इसे खत्म करना मुश्किल है। नए वैरिएंट के चलते संक्रमण और मृत्यु केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं ब्रिटेन में कोरोना वायरस के ट्रिपल म्यूटेशन के मामले पता चला हैं। जिसमें नए वैरिएंट के 49 मामले सामने आए है।
आपको बता दें कि ब्रिटेन के वैक्सीनेशन और लॉकडाउन की सहायता से कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है। इस बीच वहां एक नया खतरा सामने आया है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के ट्रिपल म्यूटेशन के मामले का पता चला हैं। स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने इसके बारें में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, ट्रिपल म्यूटेंट कोविड वैरिएंट केस यॉर्कशायर में सामने आया है।
ब्रिटेन के साइंटिस्ट इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'नए वैरिएंट के बारे में कहा जा रहा कि यह पहले की तुलना में ज्यादा जानलेवा है।' नया स्ट्रेन का नाम VUI 21 MAY 01 है। वहीं, अब तक 49 मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही नए स्ट्रेन आने पर देश में आने वाले लोगों पर बैन लगा दिया है। फिलहाल, ब्रिटेन में 28 दिनों के अंदर 6 लोगों ने कोविड के चलते दम तोड़ा है। इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन अभियान जारी है और 21 मई तक 37.73 लाख लोगों को टीका की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 22.07 लाख लोगों को दोनों खुराकें लग गए हैं।