Bholaa Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन ही खूब धमाल मचाया है। बॉलीवुड की यह तीसरी फिल्म है जिसने इस साल अच्छी कमाई की है। यह फिल्म रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। चलिए जानते हैं एक्टर की इस फिल्म ने कितने करोड़ बटोरे हैं।
भोला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन और तब्बू को इस फिल्म में एक साथ देखा जा सकता है। इस जोड़ी को फैंस का एक बार फिर प्यार मिला है। एक्शन-थ्रिलर फिल्म भोला ने ऑडियंस का खूब एंटरटेनमेंट किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'भोला' फिल्म के आंकड़े शेयर किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अजय देवगन ने ‘भोला’ में दमदार एक्टिंग तो की ही है वहीं उन्होंने एक बार फिर इस फिल्म से अपने डायरेक्शन का लोहा भी मनवा दिया है।
फिल्म के स्टार कास्ट
भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और गजराज राव सहित कई कलाकारों को देखा जा सकता है। ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इसे IMAX और 3D फॉर्मेट में रिलीज किया गया है।
बता दें की अजय देवगन की बंपर कमाई की लिस्ट में 'सिंघम रिटर्न्स' सबसे ऊपर है, जो 15 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी। जिसने पहले दिन 32.9 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर 'गोलमाल अगेन' है, जिसने पहले दिन 30.14 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म 'टोटल धमाल' ने 16.50 लाख का कलेक्शन किया था।
बीते साल रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 'तानाजी' ने पहले दिन 15.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। इन सभी फिल्मों ने बजट के मुकाबले पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।