1725: होलकर वंश की रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ।
1759: अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
1878: जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।
1889: अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत।
1900: लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया।
1961: दक्षिण अफ्रीका स्वतंत्र देश बना।
1907: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू।
1921: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1927: कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने अपनी प्रसिद्ध कार मॉडल T के उत्पादन पर रोक लगाई।
1935: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1959: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1977: भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की।
2008: विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकार्ड बनाया।