Actor Santosh Balaraj: दक्षिण भारत सिनेमा के प्रसिद्द अभिनेता संतोष बलराज का निधन हो गया है। बता दें की अभिनेता की उम्र महज 35 साल ही थी। जानकारी के अनुसार बलराज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मशहूर निर्माता अनेकल बलराज के बेटे और कन्नड़ अभिनेता संतोष बलराज का 34 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि एक्टर का निधन जॉन्डिस के चलते हुआ है।
कन्नड़ सिनेमा जगत में भी गहरा शोक
बताया जा रहा है कि संतोष बलराज को कुछ समय पहले जॉन्डिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनकी हालत ठीक लग रही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ गई। इस गंभीर बीमारी ने उनकी जान ले ली और युवा अभिनेता इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। संतोष ने अपने अभिनय करियर में मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। उनके निधन की खबर से उनके फैंस के साथ-साथ कन्नड़ सिनेमा जगत में भी गहरा शोक छा गया है।
संतोष ने साल 2009 में फिल्म ‘केम्पा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी
संतोष ने साल 2009 में फिल्म ‘केम्पा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अविनाश, रुचिता प्रसाद और प्रदीप सिंह रावत जैसे कलाकारों के साथ काम किया। उनकी दूसरी फिल्म ‘करिया 2’ थी, जिसका निर्माण उनके पिता अनेकल बलराज ने संतोष एंटरप्राइजेज के बैनर तले किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा। ‘करिया 2’ में अजय घोष, मयूरी क्यातारी, साधु कोकिला और नागेश कार्तिक भी मुख्य भूमिका में थे। संतोष के पिता, फेमस निर्माता अनेकल बलराज भी पिछले साल एक सड़क दुर्घटना में बेंगलुरु में निधन हो गए थे। उन्हें ‘करिया’, ‘करिया 2’ और ‘जैकपॉट’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। संतोष अपनी मां के साथ रहते थे और उन्होंने कभी शादी नहीं की थी। उनके परिवार और इंडस्ट्री के लोग उनकी असमय मौत से बेहद दुखी हैं।