Sawan: सावन माह बेहद शुभ माह में गिना जाता है, मान्यता है कि यह पूरा माह भगवान शिव के प्रति समर्पित है। इस माह में ही शिवरात्रि भी आती है,जो शिवभक्तों के लिए बेहद खास होती है क्योंकि कावड़िएं शिवजी को हरिद्वार से लाए गंगाजल से इसी दिन अभिषेक कराते हैं। इस बार सावन में शिवरात्रि के दिन भद्रा लग रही है। ऐसे में शिव पूजा के लिए इस दिन आइए जानते हैं कि कितना समय है।
इस मुहूर्त में करें पूजा
ऐसे में 23 जुलाई को शिवलिंग पर जलाभिषेक या शिव पूजा के लिए 11.00 बजे तक समय है क्योंकि भद्रा स्वर्ग लोक हैं तो वह पृथ्वी लोक पर बुरा प्रभाव नहीं डालती हैं। इसके अलावा, अगर आप ब्रह्म मुहूर्त यानी प्रातः 4 बजकर 15 मिनट से प्रातः 4 बजकर 56 मिनट तक शिव पूजा करना चाहे हैं तो कर सकते हैं। इसके साथ ही, दोपहर 3.31 बजे के बाद आप शिवपूजा कर सकते हैं।
अन्य शुभ मूहूर्त
निशिता काल पूजा- रात 12.07 बजे से रात 12.48 बजे तक
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा- शाम 07.17 बजे से रात 09.53 बजे तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा- रात 9.53 बजे से रात 12.28 बजे तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा- रात 12.28 बजे से 24 जुलाई प्रातः 03.03 बजे तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा- रात 03.03 बजे से 24 जुलाई प्रातः 05.38 बजे तक
इन मंत्रो का करें जाप
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
नम: शिवाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा । श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं । विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व । जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
ॐ नमो भगवते रुद्राये।।
ॐ हौं जूं सः ।।
श्री महेश्वराय नम:।।
श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
श्री रुद्राय नम:।।
ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।