आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। कपल उदयपुर के आलीशान 'द लीला पैलेस' में सात फेरे लेंगे। ऐसे में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
इस कड़ी में एक्ट्रेस परिणीति का मुंबई स्थित घर लाइटिंग से सजाया गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति के घर की झलक दिखाई गई है।
इसमें परिणीति का बहुमंजिला अपार्टमेंट लाइटों की रोशनी से जगमगा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "लाइट परी के घर पे"।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस फिलहाल दिल्ली में हैं। वह रविवार को राजधानी पहुंची। उधर, दिल्ली में राघव चड्ढा के घर पर भी जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।