IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बीते बुधवार को 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने केकेआर पर धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से नंबर - 1 का स्थान हासिल किया लिया है. आरसीबी ने आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का सबसे बड़ा नुकसान गुजरात टाइटंस को हुआ है.
आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस ने 24 घंटों के बाद ही अपना नंबर - 1 का स्थान गंवा दिया है, जो गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर हासिल किया. आरसीबी ने जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया वैसे ही उन्होंने प्वाइंट् टेबल में जीटी को पीछे छोड़कर टॉप पर कब्जा कर लिया.
IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव
इस समय प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी नंबर -1 पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 प्वाइंट्स हैं. आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस मौजूद हैं. उसके भी 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ कुल 16 अंक हैं. लेकिन नेटरन रेट के मामले में वो आरसीबी से पीछे हैं. इस समय आरसीबी की नेट रन रेट 1.053 है, वहीं जीटी की नेट रन रेट 0.551 है.
गुजरात समेत केकेआर को भी हुआ भारी नुकसान
आरसीबी की जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को भी भारी नुकसान हुआ है. अब केकेआर के आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह पाने के चांस लगभग खत्म हो गए हैं. उसके अब सिर्फ 3 मैच बचे हुए हैं. इस समय केकेआर 11 मैच के बाद 4 जीत और 6 हार के साथ 9 अंक लेकर आठवें स्थान पर बैठी है. ऐसे में अगर केकेआर अपने बाकी बचे हुए सभी मैच जीत जाती है तो उसके सिर्फ 15 प्वाइंट ही हो पाएंगे. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 17 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 और पंजाब किंग्स 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 13 अंक लेकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर बनी हुईं हैं.
हैदराबाद और पंजाब अगर अपने बाकी बचे हुए मुकाबलों में से 1-1 मैच भी जीत जीती हैं तो उसके केकेआर के ज्यादा या उसके बराबर अंग हो जाएंगे. इस स्थिति में केकेआर खराब नेट रन रेट के आधार पर भी आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी.
किस नंबर पर मौजूद कौन सी टीम
आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक लेकर मौजूद हैं. राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अक लेकर छठवें स्थान है. दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के साथ 10 अंक है और वो सातवें स्थान पर है. मुंबई इंडियस 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ 6 अंक लेकर 9वें स्थान पर है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ 6 अंक लेकर 10वें स्थान पर हैं.