Pumpkin Raita Recipe: आपने रायते तो बहुत खाए होंगे पर क्या कभी कद्दू का रायता खाया है? अगर नहीं तो इस गर्मी इसे एक बार बनाकर जरूर चखे. कद्दू का रायता, बनाना बेहद सिंपल और झटपट बन जाता है. रायता गर्मियों की शान है. दोपहर का खाना हो या सुबह पराठों के साथ, रायता खाने से पेट को ठंडक मिलती है. साथ ही, खाना जल्दी पच भी जाता है. बूंदी का रायता या खीरे का रायता बहुत कॉमन हो गया है. ऐसे में इस बार कद्दू का यह रायता आपको काफी पसंद आने वाला है. चलिए जल्दी से नोट कर लीजिए कद्दू रायता बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.
कद्दू का रायता खाने के फायदे
रायता भारतीय खाने की थाली का अहम हिस्सा है. गर्मी में इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है. पेट ठंडा होता है, जिससे गैस, एसिडिटी, अपच या कब्ज नहीं होती है. कद्दू खाने से वेट लॉस भी होता है. कद्दू हमारी स्किन के लिए भी हेल्दी होता है. कद्दू का नियमित रूप से सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य और आंखों की रोशनी भी मजबूत होती है. कद्दू इम्यूनिटी को बढ़ाता है. कद्दू खाने से नींद की समस्या से राहत मिलती है. ऐसे में गर्मियों में यदि नियमित रूप से कद्दू खाना है तो उसका रायता बनाकर खाना सबसे सही विकल्प होगा.
कद्दू का रायता बनाने की सामग्रियां
कद्दू
हरी मिर्च
धनिया
लहसुन
काली सरसों के बीज
काला नमक
सफेद नमक
दही
आवश्यकतानुसार पानी
कद्दू रायता बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधी
कद्दू का रायता बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद इन्हें कूकर में 1 सीटी देकर पकाएं. आप इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकता है.
इसके बाद उबले हुए कद्दू को पीस कर पेस्ट बना लें.
अब सिलबट्टे पर धनिया के पत्ते, बारीक कटी हरी मिर्च, लहसुन की कलियों और सरसों के दानों को एकसाथ पीस लें.
अब इसमें काला नमक और सफेद नमक मिलाकर, दोबारा पीसे. ध्यान रहें यह दरदरा पेस्ट जैसा बनना चाहिए.
दही में उबला हुआ कद्दू का पेस्ट, धनिया-मिर्च का पीसा मसाला डालें और मिक्स कर लें. कद्दू का पहाड़ी स्टाइल रायता तैयार है.
आप इसे पराठे, रोटी या किसी भी खाने के साथ सर्व कर सकते हैं.
तड़का कैसे लगाएं?
अगर आप कद्दू के रायते में तड़का लगाना चाहते हैं तो उसके लिए एक फ्राई पैन में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. उसमें सूखी लाल मिर्च और जीरा डालकर फोड़ लें. तड़के को रायता में मिला लें. तड़के वाला रायता बनकर तैयार हो जाएगा.