देश की बड़ी डेयरी कंपनी Amul ने उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका दिया है. कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. नई कीमतें 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी.
कंपनी की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक Amul Gold, Taaza, Cow Milk और भैंस दूध समेत कई वैरिएंट की कीमतों में बदलाव किया गया है. 500 ml पैक पर 1 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.
कौन-कौन से वैरिएंट हुए महंगे?
Amul की नई कीमतों के अनुसार कई लोकप्रिय वैरिएंट महंगे हो गए हैं.
नई कीमतें इस प्रकार होंगी-
Amul Taaza 1 लीटर: ₹55 से बढ़कर ₹57
Amul Taaza 500 ml: ₹28 से बढ़कर ₹29
Amul Cow Milk 500 ml: ₹29 से बढ़कर ₹30
Amul Shakti 500 ml: ₹31 से बढ़कर ₹32
Amul Gold 500 ml: ₹34 से बढ़कर ₹35
भैंस दूध 500 ml: ₹37 से बढ़कर ₹39
Amul Tea Special 1 लीटर: ₹63 से बढ़कर ₹66
Mother Dairy ने भी दूध की कीमतों की बढ़ोतरी
डेयरी कंपनी Mother Dairy ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अपने सभी लिक्विड मिल्क वैरिएंट्स के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है, जो 14 मई 2026 से लागू होगा. कंपनी के मुताबिक पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत करीब 6 प्रतिशत बढ़ी है, जिसकी वजह से कीमतों में बदलाव करना पड़ा.
नई कीमतें (प्रति लीटर)
फुल क्रीम दूध: ₹70 से बढ़कर ₹72
टोंड दूध: ₹58 से बढ़कर ₹60
डबल टोंड दूध: ₹52 से बढ़कर ₹54
काऊ मिल्क: ₹60 से बढ़कर ₹62
प्रो मिल्क: ₹70 से बढ़कर ₹72
टोकन मिल्क: ₹56 से बढ़कर ₹58