1739 - रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1803 - असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया।
1857 - रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिर कर लापता, 826 लोगों की मौत।
1879 - रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया।
1929 - बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई। यह शारदा कानून के नाम से जाना गया।
1955 - पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए।
1965 - भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम का ऐलान।
1976 - सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।
2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2020 - भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान था।
1903 - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का जन्म 1903 में हुआ।
1908 - हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 1908 में आज ही दिन हुआ था।
1917 - विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म 1917 में हुआ।
1939 - विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड का निधन 1939 में हुआ था।
1935 - हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म 1935 में हुआ।
1958 - ब्रिटेन ने 1958 में क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1970 - अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन 1970 में मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1976 - ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में 1976 को घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए. इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम के यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था.
1979 - सोमालिया के संविधान को 1979 में राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1983 - गल्फ़ एयर का यह यात्री जहाज़ 1983 में पकिस्तान के कराची हवाई अड्डे से उड़ा था और पर सवार ज़्यादातर यात्री पाकिस्तानी थे. संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई के बीच इस हवाई जहाज़ में रखे सामान में विस्फोट हो गया था।
1986 - अमेरिकी कांग्रेस ने 1986 में गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
1992 - यूगोस्लाविया का 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
1995 - ताबा (मिस्र) में 1995 को इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
2000 - सिडनी ओलम्पिक में 2000 को संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001 - ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2001 को भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर 2002 को पुन: सत्ता में।
2002 मोजिला फायर फॉक्स का पहला वर्जन 2002 में लांच हुआ।
2003 - भूटान में 2003 को लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
2004 - हैती में 2004 को तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2006 में भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2009 में भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।