Hariyali Teej: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का अलग ही महत्व है, यह सावन माह में आता है। इस साल 27 जुलाई को मनाया जाएगा। माना जाता है कि यही वह दिन है जब शिव-शक्ति एक हुए थे। इस तिथि पर व्रत रखने जैसे वैवाहिक जीवन सुखमय और पति की लंबी उम्र होती है। यदि इस तिथि पर हरे रंग की चीजें और हरी चूड़ियां पहनी जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही भाग्योदय भी होता है। वहीं, कन्याओं को व्रत रखने पर सुयोग्य वर मिलता है। इस बार हरियाली तीज पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूजा के लिए शुभ समय क्या है?
इस मुहूर्त में करें पूजा
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.46 बजे से 05.30 बजे तक
प्रात: सन्ध्या- सुबह 05.08 बजे से 06.14 बजे तक
निशिथ काल मुहूर्त- रात 12.23 बजे से लेकर अगले पूरे दिन तक
सायान्ह संध्या मुहूर्त- 07.16 बजे से 08.22 बजे तक
अभिजीत मूहूर्त- दोपहर 12.19 बजे से 01.11 बजे तक
रवि योग- शाम 04.23 बजे से पूरा दिन
अमृत काल- दोपहर 02.55 से 03.48 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07.16 से 07.38 बजे तक
भजन और कीर्तन करने से शुभ फलों की प्राप्ति
ज्योतिषियों के मानें तो हरियाली तीज पर चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर रहेगा। यहां मंगल पहले से ही मौजूद है, ऐसे में चंद्र और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस परिस्थिति के हिसाब से इस दिन पूजा-पाठ, दान, भजन और कीर्तन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।