आपने कई लोगों के हाथ के नाखूनों पर सफेद धब्बे देखे होंगे। ये धब्बे कुछ समय के बाद अपने आप खत्म हो जाते हैं, लेकिन जितने समय तक ये धब्बे आपके नाखूनों पर होते हैं। उतने समय तक ये आपके जीवन से जुड़े शुभ और अशुभ संकेत दे कर जाते हैं। समुद्रशास्त्र में इन धब्बों का काफी महत्त्व बताया गया है। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि ये निशान रुपये-पैसे और करियर से संबंधित चीजों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार नाखूनों पर पड़ने वाले इन धब्बों का क्या मतलब होता है....

अंगूठे पर सफेद धब्बे का महत्व
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के अंगूठे के नाखून पर सफेद धब्बा पाया जाता है, वह खरीद-फरोख्त के बिजनस में काफी तरक्की करता है। साथ ही जीवन में ऐसा कोई दोस्त मिलने वाला है, जिसको लेकर आप गंभीर रहेंगे।
.JPG)
तर्जनी उंगली पर सफेद धब्बे का महत्व
जिन व्यक्तियों की तर्जनी यानी अंगूठे के पास वाली उंगली के नाखून पर सफेद निशान होता है। उसे हर क्षेत्र में धन लाभ होता है और उस व्यक्ति को समाज में काफी सम्मान मिलता है। साथ ही बिजनस या नौकरी में प्रभुत्व भी बढ़ता है।
बीच वाली उंगली पर सफेद धब्बे का महत्त्व

जिस व्यक्ति की बीच वाली उंगली के नाखून पर सफेद धब्बा होता है, वह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को घूमने का काफी शौक होता है। वह यात्रा के जरिए ही धन कमाते है और नौकरी व व्यवसाय संबंधित समस्या का भी अंत हो जाता है।हालांकि आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहना पड़ेगा।
सबसे छोटी उंगली पर सफेद धब्बे का महत्व
अगर कनिष्ठिका यानी सबसे छोटी उंगली के नाखून पर सफेद निशान होता है। ऐसे व्यक्ति को व्यापार और विज्ञान के क्षेत्र में भी काफी सफलता मिलती है। साथ ही आपको किसी वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायी होगी। ऐसे व्यक्ति को काफी सौभाग्यशाली माना जाता है।
अनामिका उंगली पर सफेद धब्बे का महत्व

जिन व्यक्तियों के अनामिका यानी छोटी उंगली के पास वाली उंगली के नाखून पर सफेद निशान होता है, यह काफी शुभ माना जाता है। अगर कोई पैसे की कमी है तो वह दूर होने वाली है। यह निशान यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी कराता है। समाज या सरकार द्वारा सम्मान भी प्राप्त होता है।