Kurukshetra: मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा कि प्रजापति कुम्हार समाज हुनरमंद रहा है और मिट्टी को हमेशा ही आकार देता आया है। उनके द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तनों में प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति की झलक होती है लेकिन पहले की सरकारों ने उनके इस हुनर को दबाने का काम किया। कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान प्रजापति सहित अन्य कमजोर वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया। यहां तक कि 100-100 गज के प्लाट देने के बड़े-बड़े दावे किए लेकिन इनके पीछे भी षड़यंत्र ही रहा और सभी जानते हैं कि अधिकतर जगहों पर ये प्लाट किस जमीन पर काटे गए। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।
सीएम सैनी ने कहा
राहुल गांधी का किसी तांत्रिक से इलाज करवाना चाहिए। कांग्रेस उसे किसी तांत्रिक के पास लेकर जाएं। वहीं उनका इलाज कर सकता है अन्यथा झूठ का कोई इलाज नहीं। यह चुटकी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समारोह के दौरान पत्रकरों से चर्चा में ली। वे राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर जवाब दे रहे थे।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि वोट चोरी होते तो 10 सीटों पर मामूली अंतर से वे जीत नहीं पाते। ईवीएम में गडबड़ी होती तो कांग्रेस की सभी सीटें साफ हो जाती। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ से जनता में भ्रम फैलाना चाहती है लेकिन जनता समझ चुकी है। कांग्रेस की झूठ की हवा निकल चुकी है। पहले कांग्रेस चुनाव परिणाम आते ही ईवीएम को दोष देते थे।फिर राहुल बाबा व इंडी ने मोदी के विरोध में लहर चलाने का प्रयास किया कि वे प्रधानमंत्री बने तो देश के संविधान को खतरा पैदा हो जाएगा। लेकिन देश की जनता ने उनकी झूठ को समझ लिया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। अब कोई मुद्दा नहीं रहा तो राहुल बाबा वोट चोरी की बात करने लगे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी उनकी आवाज में आवाज मिलाकर बातें कर रहे हैं लेकिन यह झूठ चलने वाला नहीं है।
मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा
मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा कि प्रजापति कुम्हार समाज हुनरमंद रहा है और मिट्टी को हमेशा ही आकार देता आया है। उनके द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तनों में प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति की झलक होती है लेकिन पहले की सरकारों ने उनके इस हुनर को दबाने का काम किया। यही कारण रहा कि नई पीढ़ी इस परंपरागत कार्य से दूर हटने लगी।लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार इस समाज के लोगों का यह हुनर निखारने में लगी है ताकि नई पीढ़ी भी इससे जुड़े और देश की तरक्की व आत्मनिर्भरता में अपनी कलाकारी से अहम योगदान दे सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लोगों को दिए गए प्रमाण पत्र न केवल उनके द्वारा भूमि के प्रयोग का अधिकार है बल्कि इससे उन्हें कानूनी ताकत भी मिलेगी तो भविष्य भी सुरक्षित हो सकेगा।