बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की थी। वहीं, 'इश्कजादे' एक्ट्रेस ने सगाई कि कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस के माता-पिता के अलावा खुद परिणीति चोपड़ा भी फफक-फफक कर रोते हुए नजर आईं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपने बहनोई को तिलक करते हुए नजर आईं।
जी हां, परिणीति चोपड़ा ने उस समय के बारे में बात की, जब उन्हें राघव चड्ढा के साथ ब्रेकफास्ट करने के बाद ही समझ आ गया था कि यह वही इंसान हैं, जिनका उन्हें इंतजार था। दरअसल, परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर कीं है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा।
एक्ट्रेस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जब आपको पता लगता है, आप जानते हैं। एक बार साथ ब्रेकफास्टा करने के बाद मुझे पता चल गया था. यही वह इंसान हैं। बेहतरीन इंसान जिनकी शांत अद्भुत, शांतिमय और प्रेरक अनुभूति होगी। उनके समर्थन, हास्य अंदाज, बुद्धिमता, दोस्ती में बेहद आनंद है। वह मेरी मंजिल हैं। हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने की तरह थी, प्यार, हंसी, भावनाओं और डांस के बीच खूबसूरती भरा एक सपना!"
- पहली तस्वीर में राघव परिणीति को बड़े ही प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने दोनों भाई शिवांग और सहज के साथ-साथ मंगेतर राघव चड्ढा के साथ दिल खोलकर हंसती हुई नजर आ रही हैं।

-अन्य तस्वीर में वह अपनी होने वाली सास को बड़े ही प्यार से गाल पर किस कर रही हैं।

- इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने एक और फोटो शेयर की है, जोकि एक फैमिली फोटो है।

- वहीं, एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने बहनोई राघव चड्ढा का तिलक करती हुई दिखाई दीं।

- अनदेखी तस्वीरों में एक फोटो ऐसी भी है जिसमें परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के दिन काफी इमोशनल हो गईं। ऐसे में फोटो में राघव चड्ढा अपनी होने वाली पत्नी के आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं।
