मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) मंगलवार शाम खटीमा (Khatima) से सीधे दिल्ली पहुंचे। वह भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank) ने भी हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात का सियासी निहितार्थ माना जा रहा है।
चुनाव मतगणना के बाद सियासी जानकार निशंक-नड्डा की मुलाकात को सम्भावित परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे थे। इस बीच मंगलवार को अचानक मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली का रुख कर लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने धामी के दिल्ली दौरे को सामान्य बताया है।
सूत्रों के अनुसार, इस दौरे को धामी की दिल्ली दौड़ रणनीति कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि नई दिल्ली पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ धामी मुलाकात कर सकते हैं। वह अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रह सकते हैं। सम्भावना है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात करके ही लौटेंगे। इधर सीएम के दिल्ली रवाना होते ही सियासी अटकलों का बाजार भी गरम होता नजर आ रहा है।