देश में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के बाद दूसरा मुद्दा पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव है। इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। यहां हर पार्टी ने अपनी जीत के लिए जोर अजमाइस शुरू कर दी है। इस बीच ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान करने पर अखिलेश यादव ने भी चुनावी मैदान में उतरने का फैसला ले लिया है। वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह अभी तक साफ नहीं किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वह किस सीट से लड़ेंगे। इसका फैसला उनकी पार्टी और लोग करेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय विधानपरिषद के सदस्य हैं। इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं है, लेकिन चुनाव किस विधानसभा सीट से लडूंगा। इसका फैसला पार्टी करेगी। वहीं चर्चा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या या मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।
अब अखिलेश यादव भी लड़ेंगे चुनाव
वहीं समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद है। उन्होंने नवंबर माह में कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद तमाम चर्चा हुई। अब योगी आदित्यनाथ के चुनावी मैदान में उतरने का दावा करने पर अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि उन्होंने कहा कि हम मैं कितने चुनाव लड़ चुका हूं। बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। इस बार भी चुनाव लड़ेंगे। चुनाव कहां से लड़ेगे इस पर उन्होंने कहा कि सीट का फैसला समाजवादी पार्टी करेगी। जिस क्षेत्र की जनता बुलाएंगी। वहीं से चुनाव लड़ जाऊंगा।