1451 में लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
1526 में मुगल साम्राज्य का शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
1572 में फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1654 में इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1720 में बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
1739 में स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1782 में बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
1895 में अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।
1926 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म।
1938 में सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
1941 में यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया।
1960 में ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।
1975 में दक्षिण विएतनाम के राष्ट्रपति थिऊ ने इस्तीफा दिया।
1987 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत। कार में रखे विस्फोटक में धमाके का आरोप लिट्टे पर लगा।
1989 में चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन।
1996 में भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
2001 में बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
2004 मेंबसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
2006 में नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007 में ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।