IPL 2026 Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए प्लेऑफ तक आ पहुंचा है. अब रोमांच दोगुना हो जाएगा, क्योंकि अब टीमों के लिए हर मैच फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अहम होगा. 26 मई से प्लेऑफ के मैच शुरू होने वाले हैं, जिसका हर क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको प्लेऑफ के शेड्यूल के बारे में बताते हैं... कब, कहां और किन टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा.
26 मई को खेला जाएगा पहला क्वालीफायर
आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 टेबल टॉपर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इन दोनों टीमों ने अंक तालिका में टॉप-2 में रहते हुए लीग स्टेज को फिनिश किया और अब 26 मई को इनके बीच क्वालीफायर-1 में खेला जाएगा. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को भी फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा.
डेट: 26 मई
टाइम: शाम 7.30
वेन्यू: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
27 मई को खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. ये अहम मुकाबला 27 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी और फिर फाइनल में पहुंचने की तैयारी करेगी. मगर, इस मैच को हारने वाली टीम के लिए आईपीएल 2026 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. जी हां, जो टीम इस मैच को हारेगी, उसके लिए इस सीजन का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
डेट: 27 मई
टाइम: शाम 7.30
वेन्यू: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
क्वालीफायर-2 की टीमें अभी नहीं तय
IPL 2026 के क्वालीफायर-2 की टीमें अभी तय नहीं हैं. इसका फैसला क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच के बाद होगा. ये मैच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. दरअसल, जो टीम क्वालीफायर-1 जीतेगी और जो टीम एलिमिनेटर मैच जीतकर आएगी, उन दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर-2 मैच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा.
कितनी तारीख को खेला जाएगा फाइनल?
क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जीतने वाली टीम खिताब अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम रनरअप बनकर रह जाएगी.