Haryana:डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जल्द बाहर आने वाले हैं। कोर्ट ने बाबा की 30 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है। जानकारी के मुताबिक वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएंगे और इस बार UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेंगे।
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जल्द जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट ने बाबा की 30 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है। वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएंगे। राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। बता दें कि राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को राम रहिम का जन्म दिन है, इसलिए अबकी बार वह पहली बार जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएंगे। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में राम रहीम की यह 7वीं पैरोल है।
इससे पहले अब तक राम रहीम को मिली 6 बार पैरोल मिल चुकी है। पहली पैरोल 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी। 21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी। 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी। जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी। अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया। 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।