1763 : ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
1813 : मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 : स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860 : अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 : अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1935 : एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी दी।
1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1949 : यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
1962 : राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1962 : संयुक्त राष्ट्र महासभा में दक्षिण अफ़्रीका में सरकार द्वारा अपने ही नागरिकों के प्रति अपनायी जा रही नस्ल-भेदी नीतियों के कारण आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान कराया गया।
1965 : अमेरिका और क्यूबा में अमेरिका छोड़ना चाहने वाले क्यूबाइयों के लिए विशेष विमान चलाने पर सहमति बनी।
1975 : मोरक्को के लोगों ने ग्रीन मार्च शुरु किया. इसमें साढ़े तीन लाख लोगों ने मोरक्को सहारा सीमा पर पहुँचकर स्पेन से अपना क्षेत्र वापस करने की मांग की।
1990 : नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 : अफगानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
1998 : सियाचिन में युद्ध विराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
1999 : आस्ट्रेलियाई मतदाताओं ने जनमत संग्रह में महारानी का पद बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया।
2000 : ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
2004 : रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
2013 : सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में आठ मरे, 50 घायल.इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।