1675- गुरु गोबिन्द सिंह में सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
1745- चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।
1765- ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1888- स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म हुआ।
1913- स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1918- पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1950- भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954- फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गए।
1956- भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956- राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1958- तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962- कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1966- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'जेमिनी-12' लांच किया।
1966- पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
1973- मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1973- पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू।
1975- दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1982- इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।
1985- एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म 'एन अर्ली फ्रोस्ट' अमेरिका में प्रदर्शित की गई।
1989- बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुई।
2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।