1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेड कॉलोनीज़' से बदलकर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका रखा।
1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया।
1828 : महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म।
1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।
1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
1939 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वारसा पहुंची।
1940 : जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।
1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया।
1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।
1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना।
1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत।