1612: सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।
1831: ब्रिटेन के माइकल फराडे ने पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर का प्रदर्शन किया।
1833: ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1905: इलाहाबाद में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ। इन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया और टीम को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
1941: रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1949: भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म हुआ।
1953: तत्कालीन सोवियत रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1957: कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम पारित किया।
1958: मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म हुआ।
1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
2003: कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।
2012: चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।