1886- अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
1891- जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।
1918- ऑस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
1954- अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।
1955- मिस्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1998- इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।
2001- जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीधर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के विशेष दूत योशितो मोरी भारत दौरे पर आये।
2004- बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरे का पता लगा। परमाणु मसले पर ईरान के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।
2009- पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
2012- सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये। जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।