1493- मैक्सिमिलियन प्रथम ऑस्ट्रिया का राजकुमार बना।
1591- फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600- मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर विजय हासिल की।
1691- स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1666- छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा से फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का ढाला गया।
1796- स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
1812- अमेरिका के युद्धपोत ने ब्रिटेन के युद्धपोत गंर्रियर को हराया।
1839- फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895- जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897- लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1915- नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1919- अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1939- गुरुवर रवींद्र नाथ टैगोर ने कलकत्ता में सुभाष चंद्र बोस महाजती सदन का शिलान्यास किया.
1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।