1737- कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया।
1869- अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडिसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
1881- अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
1932- न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
1939- अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेज़ी से विकसित करने का आग्रह किया।
1968- अमेरिका का पहला मानवयुक्त अपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
1984- अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
1994- अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
2000- दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
2001- त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नायपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
2002- नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने लोकेंद्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005- तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
2007- ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लेसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।