देहरादून (Dehradun) के पटेलनगर से डबल मर्डर की घटना सामने आई है। जहां तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी गई। मृतक महिला और पुरुष दोनों ही पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी उन्ही के मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर कर लिया।
शादी को लेकर हुई लड़ाई
मामले में सीओ पटेल नगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एन्क्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे। बबलू और हरिद्वारी दोनों ही सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई इस बात पर थी कि सपना ने बबलू से शादी की है।
शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर वार करना शुरू कर दिया। दोनों के चेहरे को इस कदर तवे से कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों मोर्चरी में रखवा दिया हैं। वहीं हरिद्वारी को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।