बॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। वे 34 साल के थे। वही, मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि सुशांत सिंह बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक से की थी मगर उनको असल पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था। वे फिल्म 'काय पो छे' में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे और उनके इस अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

इसके अलावा सुशांत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था।
सुशांत के सुसाइड की खबर सुनकर अक्षय कुमार ने कही ये बात
सुशांत के सुसाइड की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'मैं बहुत शॉक्ड हूं और मेरे पास कहने के लिए कुछ शब्द नहीं है। मैंने उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे देखी थी और उनके प्रोड्यूसर साजिद को मैंने बताया था कि कितना मजा आया मुझे यह फिल्म देखकर। वह बहुत ही टैलेंटेड एक्टर थे।'
और पढ़े Haryana News | Chhattisgarh News | Aaj Ka Rashifal | Jokes