बिहार चुनाव में कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जीत की तस्वीर साफ हो गई है। तेजस्वी यादव के साथ कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार नीतीश कुमार की नैया पार हो ही गई। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन यानी एनडीए ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि राजद महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं। इसके साथ ही बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने वाली है। वही, नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। बता दें कि बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोट डाले गए। वही, बिहार में बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए था।
देखिए किस पार्टी के खाते में आई कितनी सीटें
पार्टी | Total Seats | BJP | JDU | RJD | CONGRESS | Other |
नतीजे | 243 | Won : 74 | Won : 43 | Won : 75 | Won : 19 | Won : All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen- 5 BSP - 1 CPI - 2 CPI (M) - 2 CPI (ML) (L) - 12 HAM (Secular) - 4 Independent - 1 LJP - 1 VIP - 4 |