Kise Kehte Hain Shaheed: सेना के वो जवान जो दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं उनके लिए अक्सर शहीद शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि ये शब्द पूरी तरह से गलत है और सेना के बाद अब रक्षा मंत्रालय ने भी साफ कर दिया है कि देश के लिए जान गवाने वाले सेना के सैनिकों के लिए शहीद शब्द का इस्तेमाल गलत है। उनके लिए शहीद की जगह बलिदान या वीर शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मगर जवानों के मामले में इस शब्द को लेकर हमेशा कंफ्यूजन बना रहा है। आइए जान लेते हैं देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के लिए कौन सा शब्द सही है। ये भी जान लेते हैं कि किसे शहीद कहा जाता है?
कौन कहलाते हैं शहीद?
जब भी शहीद शब्द सुनते हैं तो जेहन में सेना के जवानों की शहादत का ख्याल आता है। मगर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शहीद शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है जो धार्मिक और राजनीतिक वजह से अपनी जान गंवाता है तो उसके लिए शहीद शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द के धार्मिक और ऐतिहासिक मायने हैं। इस बात का समर्थन रक्षा मंत्रालय ने भी किया था।
किसके लिए होता है शहीद शब्द का इस्तेमाल?
सेना के अधिकारियों ने बताया कि शहीद या Martyr शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है जिन्हें मौत किसी सजा के रूप में दी जाती है। ऐसे में इंडियन आर्मी के सैनिकों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल सरासर गलत है। मगर आज भी इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।