Viral Video: कई बार हादसे मशीनों की वजह से भी हो जाते हैं। ऐसे में कोई चाहकर भी उस अनहोनी को रोक नहीं पाता लेकिन एक लड़की अपनी बहादुरी से ना सिर्फ एक अनहोनी को टालती है बल्कि दो मासूम बच्चों की जान भी बचा लेती है। लड़की की बहादुरी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसे किसी फरिश्ता से कम नहीं बता रहे हैं।
लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी, अंदर फंसे दो बच्चे
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लिफ्ट को रोककर बच्चे उसमें चढ़ने की कोशिश करते हैं। जहां दो बच्चे पहले ही लिफ्ट में सवार हो चुके होते हैं तो वहीं, एक लड़की उस लिफ्ट को अपने पैर से रोक कर किसी के आने का इंतजार करती दिख रही है। ऐसे में अचानक से लिफ्ट बंद हो जाती है और अंदर मौजूद बच्चे उस लिफ्ट में फंस जाते हैं। मगर लड़की यहां घबराने के बजाय अपने विवेक से काम लेती है और लिफ्ट को रोकने के लिए बीच में अपनी टांग अड़ा देती है।
लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों को निकाला बाहर
लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट खुलने का नाम नहीं लेता लेकिन लड़की अपनी पूरी ताकत लगाकर उस लिफ्ट को बंद होने से रोककर रखती है। फिर वह आवाज लगाकर अपने परिजनों को बुलाती है। बच्चों की आवाज सुनकर परिजन तुरंत दोड़कर वहां पहुंचते हैं और लिफ्ट को पकड़ लेते हैं। लड़की अंदर फंसे बच्चों को बारी-बारी से बाहर निकालती है और सभी जब सुरक्षित बाहर आ जाते हैं तो लिफ्ट को छोड़ देते हैं।
वीडियो देख लोग कर रहे हैं बच्ची की बहादुरी की तारीफ
इस घटना का वीडियो लिफ्ट के अंदर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग कमेंट कर लड़की की सूझबूझ और उसकी बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। जनता टीवी किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।