Badshah wedding: मशहूर सिंगर और रैपर Badshah एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके गाने नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। खबर है कि बादशाह ने गुपचुप तरीके से पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi के साथ शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह उनकी दूसरी शादी है, जो तलाक के करीब छह साल बाद हुई है।
सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं
सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक खुद बादशाह ने इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ईशा रिखी की मां पूनम रिखी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो के बाद इस खबर को लगभग कंफर्म माना जा रहा है।
एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया
वायरल तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन रंग के कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में बेहद सादगी भरे अंदाज में दिख रहे हैं। वहीं ईशा रिखी लाल रंग के पारंपरिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों से साफ है कि शादी का समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों ने ही हिस्सा लिया बताया जा रहा है कि दोनों ने सादगी से सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया। फिलहाल फैंस को अब बादशाह की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।