Haryana Rajya Sabha: हरियाणा कांग्रेस के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने आज राज्यसभा में अपनी ओथ प्रक्रिया पूरी कर ली। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सदन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी भी मौजूद रही। बौद्ध ने ओथ से पहले पार्टी के इन दोनों नेताओं का आशीर्वाद भी लिया।
कर्मवीर बौद्ध के राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी राजनीति और असंतोष की स्थिति भी सामने आई थी। टिकट के चयन को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं और संभावित दावेदारों ने असहमति जताई थी।
संजय भाटिया ने भी राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ
वहीं, आज ही हरियाणा के नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया ने भी राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली।