Dhurandhr 2 Records: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज के बाद मिला जुला रिव्यू मिला, जहां एक तबका इसे सिनेमा का एक अजूबा बता रहा है, तो दूसरा इसे सत्ता-समर्थक प्रोपेगैंडा का एक और ज़रिया कहकर इसकी आलोचना कर रहा है। इन सबके बावजूद डायरेक्टर आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब नामुमकिन है। इस स्पाई एक्शन फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 691.32 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया है और यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की राह पर है।'धुरंधर 2' पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और इसकी सफलता का फिलहाल थमने के मूड में नहीं है।
ऐतिहासिक शुरुआत के साथ, धुरंधर 2 अपनी रिकॉर्ड बुक्स को भरती जा रही
ऐसी ऐतिहासिक शुरुआत के साथ, धुरंधर 2 अपनी रिकॉर्ड बुक्स को भरती जा रही है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड के दौरान घरेलू और इंटरनेशनल दोनों ही बाजारों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और ये र भारतीय सिनेमा के इतिहास में सक्सेस का नया चैप्टर लिख रही है। इस फिल्म ने अब तक ये रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
ये हैं वो बड़े रिकॉर्ड्स
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड दर्ज किया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 'ओपनिंग वीकेंड' (515+ करोड़ ग्रॉस) भी अपने नाम किया है।
धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड बना लिया है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 'ओपनिंग वीकेंड' (370 करोड़ ग्रॉस) भी अपने नाम किया है।
विदेशी बॉक्स ऑफिस पर किसी भारतीय फ़िल्म के लिए सबसे बड़ा 4-दिनों का ओपनिंग वीकेंड (190+ करोड़ ग्रॉस) का बनाया रिकॉर्ज गल्फ कंट्री को छोड़कर, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड किया अपने नाम रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म ने रविवार को ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, और ऐसा करने वाली यह सबसे तेज़ भारतीय फ़िल्म बन गई है।
एक और बड़ी उपलब्धि में, 'धुरंधर 2' ने घरेलू बाज़ार में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया। अपने थिएट्रिकल रन के दौरान, 'दंगल' ने भारत में 387 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
रणवीर सिंह की इस फ़िल्म ने 'बाहुबली 1' (421 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है।
इस स्पाई एक्शन फ़िल्म ने दुनिया भर में रजनीकांत की '2.0' (691 करोड़ रुपये) और सनी देओल की 'गदर 2' (686 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फ़िलहाल आमिर खान की 'पीके' (792 करोड़ रुपये) से पीछे चल रही है।