1241: मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1843: रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1882: थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1885: ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
1910: अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1940: मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1947: इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1966: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1978: थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
2006: भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2008: सशस्त्र बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2010: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।