1658 : औरंगजेब ने आगरा के क़िले पर क़ब्जा किया और शाहजहां को कैद कर लिया गया।
1936 : भारत की सरकारी रेडियो सेवा ‘इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ का नाम बदलकर ‘ऑल इंडिया रेडियो’ किया गया।
1948: देश की सरकारी विमानन सेवा एअर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की। इस सेवा की यह पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी।
1955: अपनी तरह के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।
1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीट के मुकाबले 397 सीट जीतकर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
2002 : आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
2004 : भारत समेत दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नजारा फिर देखा गया।
2009: मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।
2024: इजराइल ने हमास के चंगुल से चार बंधकों को छुड़ाया, गाजा में हमलों में 94 फलस्तीनी मारे गए।